अमेरिका के न्यू मेक्सिको एयर बेस पर अंधाधुंध गोलीबारी: हमले में 1 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Edited By Updated: 18 Mar, 2026 10:46 AM

indiscriminate shooting at us air base in new mexico 1 dead 1 seriously injure

अमेरिका के न्यू मेक्सिको स्थित वायु सेना के एक अड्डे पर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। सैन्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के न्यू मेक्सिको स्थित वायु सेना के एक अड्डे पर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। सैन्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वायु सेना अड्डे ने एक बयान जारी कर कहा कि अलामोगोर्डो शहर के निकट होलोमन वायु सेना अड्डे पर एक हमलावर के मौजूद होने की खबरों के कारण मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे उसे बंद कर दिया गया।

गोलीबारी में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए ले जाया गया। सुरक्षा अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अब अड्डा सुरक्षित है और उसे खोल दिया गया है। बयान में कहा गया है, ''आपातकालीन कर्मी स्थिति से निपट रहे हैं और फिलहाल कोई खतरा नहीं है।'' गोलीबारी में घायल या मारे गए लोगों के नाम और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!