बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला, US ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत इराक छोड़ें

Edited By Updated: 15 Mar, 2026 06:33 AM

us tells citizens leave iraq immediately

बगदाद में संयुक्त राज्य अमेरिका के दूतावास ने शनिवार को एक ताजा सुरक्षा चेतावनी जारी करते हुए अमेरिका के नागरिकों से तुरंत इराक छोड़ने की अपील की है।

इंटरनेशनल डेस्कः बगदाद में संयुक्त राज्य अमेरिका के दूतावास ने शनिवार को एक ताजा सुरक्षा चेतावनी जारी करते हुए अमेरिका के नागरिकों से तुरंत इराक छोड़ने की अपील की है। यह सलाह बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास परिसर पर रात में हुए मिसाइल हमले के बाद जारी की गई। अमेरिकी दूतावास ने अपने सुरक्षा अलर्ट में कहा कि जो अमेरिकी नागरिक अभी भी इराक में रह रहे हैं, उन्हें गंभीर सुरक्षा खतरे को देखते हुए वहां रहने के फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए।

दूतावास परिसर में हेलिपैड पर गिरा मिसाइल

जानकारी के अनुसार शनिवार (स्थानीय समय) को बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास परिसर के अंदर एक हेलिपैड पर मिसाइल गिरा। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की तत्काल खबर नहीं है और अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी भी नहीं ली है।

अमेरिकी नागरिकों को दूतावास और कॉन्सुलेट से दूर रहने की सलाह

अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि वे US Embassy in Baghdad और US Consulate General Erbil जाने से पूरी तरह बचें। दूतावास के अनुसार इराक के हवाई क्षेत्र में रॉकेट, ड्रोन और मोर्टार हमलों का लगातार खतरा बना हुआ है। इसलिए इन जगहों के आसपास जाना बेहद खतरनाक हो सकता है।

इंटरनेशनल जोन पर पहले भी हो चुके हैं हमले

दूतावास की एडवाइजरी में कहा गया है कि अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र, बगदाद में कई बार ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों ने हमले किए हैं। यही इलाका बगदाद का सबसे सुरक्षित माना जाता है और यहां कई विदेशी दूतावास स्थित हैं। फिलहाल इस इलाके को आम लोगों के लिए लगभग बंद कर दिया गया है, केवल सीमित लोगों को ही प्रवेश की अनुमति है।

एरबिल एयरपोर्ट के पास भी बढ़ा खतरा

अमेरिकी अधिकारियों ने यह भी बताया किअरबिल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और उसके आसपास के इलाकों में भी पहले कई बार रॉकेट और ड्रोन हमले हो चुके हैं। इसलिए यहां मौजूद अमेरिकी कॉन्सुलेट के आसपास भी सुरक्षा खतरा बना हुआ है।

हालिया सैन्य कार्रवाई के बाद बढ़ा तनाव

समाचार एजेंसी Reuters के मुताबिक यह हमला उस घटना के तुरंत बाद हुआ जब बगदाद में एक सैन्य कार्रवाई में ईरान समर्थित शिया मिलिशिया के तीन सदस्य मारे गए थे। इसके बाद से इलाके में तनाव और बढ़ गया है और आशंका जताई जा रही है कि ईरान समर्थित समूह अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना सकते हैं।

पहले भी कई बार निशाना बन चुका है दूतावास

बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास दुनिया के सबसे बड़े अमेरिकी राजनयिक परिसरों में से एक है। पिछले कई वर्षों में इसे कई बार रॉकेट और ड्रोन हमलों का निशाना बनाया जा चुका है। इसी कारण अमेरिका ने शुक्रवार को इराक के लिए लेवल-4 सुरक्षा चेतावनी भी जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि Iran और उससे जुड़े मिलिशिया समूह पहले भी अमेरिकी नागरिकों, संस्थानों और बुनियादी ढांचे पर हमले कर चुके हैं और आगे भी ऐसा कर सकते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!