इजराइल का लेबनान पर बड़ा हमलाः एयरस्ट्राइक में मारे गए 26 लोग, कई शहर तबाह (Video)

Edited By Updated: 08 Mar, 2026 04:01 PM

26 martyred in israeli airstrikes on southern lebanon

दक्षिणी लेबनान में इज़राइली हवाई हमलों में कम से कम 26 लोगों की मौत और 12 घायल हो गए। हमले कई कस्बों सिर अल-घरबियेह, ऐतित, जीता और तेबनीन पर किए गए। घटनास्थल की तस्वीरों में भारी तबाही दिखाई दे रही है। लेबनान स्वास्थ्य मंत्रालय ने मृतकों और घायलों...

International Desk:दक्षिणी लेबनान में रातभर चले इज़राइली हवाई हमलों में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार सुबह इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि कई कस्बों को निशाना बनाया गया। लेबनानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, इज़राइली लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी क्षेत्र के कई कस्बों पर बमबारी की। इनमें मुख्य रूप से ऐतित (Aitit), जीता (Zita) जो मघदूचेह और अनकून के बीच स्थित है, सिर अल-घरबियेह (Sir el-Gharbiyeh), तेबनीन (Tebnine), अत-तिरी (At Tiri), अस-सुल्तानियाह (As-Sultaniyah) इन इलाकों में कई इमारतें और घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

 

घटनास्थल से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में भारी विनाश दिखाई दे रहा है। कई मकान मलबे में तब्दील हो गए हैं और राहत टीमें मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, घायल हुए लोगों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब मध्य-पूर्व में तनाव लगातार बढ़ रहा है और इज़राइल तथा लेबनान के बीच सीमा क्षेत्र में अक्सर हमले और जवाबी कार्रवाई की घटनाएं सामने आती रही हैं।
  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!