अमेरिका-इजराइल का ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड ठिकानों पर अटैक, मारे गए सैंकड़ों लोग ! ईरान बोला-राष्ट्रपति और सुप्रीम लीडर सुरक्षित (Video)

Edited By Updated: 28 Feb, 2026 02:04 PM

hundreds of casualties after massive attacks on iran s revolutionary guard base

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ठिकानों पर हमलों के बाद “सैकड़ों हताहतों” के दावे सामने आए हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने इसकी पुष्टि नहीं की है। ईरान ने राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian और सुप्रीम लीडर Ali Khamenei के सुरक्षित होने का दावा किया...

International Desk: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड  (IRGC) के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमलों के बाद “सैकड़ों हताहतों” के दावे सोशल मीडिया और कुछ क्षेत्रीय सूत्रों के हवाले से सामने आए हैं। शनिवार सुबह इज़राइल और अमेरिका के हमले शुरू करने के बाद राजधानी तेहरान समेत ईरान के कई शहरों में धमाकों सुने गए । स्थिति बेहद संवेदनशील बताई जा रही  है और सूचनाएं तेजी से बदल रही हैं। ईरानी अधिकारियों ने दावा किया है कि राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian और सर्वोच्च नेता Ali Khamenei दोनों सुरक्षित हैं।

 

🚨🇮🇱🇮🇷 Unconfirmed reports claim hundreds of casualties after massive attacks on Iran's Revolutionary Guard bases.

Source: Yediot News https://t.co/9hOthMURd2 pic.twitter.com/Mo9VX3XuqK

— Mario Nawfal (@MarioNawfal) February 28, 2026

यह बयान उस समय आया जब रिपोर्ट्स में कहा गया कि संयुक्त अमेरिकी-इजरायली हमलों में शीर्ष नेतृत्व से जुड़े क्षेत्रों को भी निशाना बनाया गया था। हाल के हमलों और तेहरान में विस्फोटों के बाद इंटरनेट पर कई तरह के दावे प्रसारित हो रहे हैं। “सैकड़ों हताहत” का आंकड़ा अभी अपुष्ट है। नुकसान की वास्तविक सीमा स्पष्ट नहीं है। ईरान ने आधिकारिक रूप से विस्तृत हताहत संख्या जारी नहीं की है। उधर,  लेबनान के प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा है “हम लेबनान को ऐसे किसी नए सैन्य एडवेंचर में नहीं जाने देंगे जो उसकी सुरक्षा और एकता को खतरे में डाले।” यह बयान संकेत देता है कि क्षेत्रीय देश व्यापक युद्ध से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!