Stock Market Astrology : शनि अस्त, मार्गी होंगे गुरु, निचले स्तरों से उभर सकता है बाजार

Edited By Updated: 09 Mar, 2026 08:31 AM

stock market astrology

6 मार्च को बाजार बंद होने के बाद एस्ट्रो साइकिल में 8 मार्च को शाम 6 बजकर 29 मिनट पर मीन राशि में शनि अस्त हो गए हैं। शनि 11 अप्रैल तक अस्त स्थिति में रहेंगे जबकि इस सप्ताह गुरु 11 मार्च को मिथुन रहस्य में उदय हो जाएंगे। गुरु 11 नवम्बर से वक्री...

Stock Market Astrology : 6 मार्च को बाजार बंद होने के बाद एस्ट्रो साइकिल में 8 मार्च को शाम 6 बजकर 29 मिनट पर मीन राशि में शनि अस्त हो गए हैं। शनि 11 अप्रैल तक अस्त स्थिति में रहेंगे जबकि इस सप्ताह गुरु 11 मार्च को मिथुन रहस्य में उदय हो जाएंगे। गुरु 11 नवम्बर से वक्री अवस्था में चल रहे थे। शनि का अस्त होना और गुरु का मार्गी होना वैश्विक शांति के लिहाज से अच्छा है। हालांकि कुंभ राशि में मंगल और राहु का विध्वंसक योग बना हुआ है लेकिन इस योग में भी मंगल 14 मार्च को राहु से आगे निकल जाएंगे। लिहाजा इस सप्ताह मिडल-ईस्ट में शान्ति के प्रयास शुरू हो सकते हैं। इस कारण बाजारों पर इसका पॉजिटिव असर देखने को मिल सकता है। लिहाजा बाजार में कोई भी पोजीशन सोच-समझ कर बनानी चाहिए और बाजार की चाल देख कर ही काम करने में फायदा रहेगा। 

9 मार्च को चन्द्रमा तुला राशि में विशाखा नक्षत्र में गोचर करेगा लेकिन बाजार खुलने के 30 मिनट के भीतर 9 बजकर 30 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। लिहाजा बाजार खुलने पर आधा घंटा इंतजार करने और बाजार की चाल समझने के बाद ही कोई निर्णय लेना चाहिए क्योंकि चन्द्रमा के राशि बदलते ही बाजार की चाल पलट सकती है। इस दौरान 10 बजकर 50 मिनट पर गुरु और बुध दोनों ग्रह 120 डिग्री के एक्सिस पर आएंगे और दोनों का यह एक्सिस भी बाजार की चाल को प्रभावित करेगा। इस दिन बैंकिंग और वित्तीय कम्पनियों से जुड़े शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है। 

10 मार्च को सुबह 07 बजकर 47 मिनट पर वक्री बुध राहु के सतभिषा नक्षत्र में गोचर करेगा और मंगल और राहु के साथ नक्षत्र संबंध बनाएगा। चन्द्रमा इस दिन शनि के अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेगा। लिहाजा इस दिन बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। चन्द्रमा के 12 बजकर 20 मिनट अनुराधा नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर करने के साथ ही उतार चढ़ाव में ज्यादा तेजी आ सकती है। लिहाजा अपनी पोजीशन पर इस समय के दौरान खास ध्यान रखें। इस दिन हमें मैटल शेयरों पर फोकस बनता हुआ नजर आ सकता है। 

11 मार्च को मिथुन राशि में गोचर कर रहा गुरु सुबह 8 बजकर 58 मिनट पर मार्गी हो जाएगा और चन्द्रमा इस दौरान बुध के ज्येष्ठा नक्षत्र में वृश्चिक राशि के तीसरे चरण में गोचर करेगा और दोपहर 3 बजकर 16 मिनट पर चौथे चरण में प्रवेश करेगा और इसके बाद बाजार के रुख में बदलाव शुरू हो सकता है। गुरु का मार्गी होना इसमें अहम भूमिका अदा करेगा। इस दौरान बैंकिंग, फाइनांस, आई.टी. सैक्टर के शेयरों में तेजी की शुरूआत हो सकती है। 

12 मार्च को चन्द्रमा धनु राशि में केतु के मूला नक्षत्र में गोचर करेगा और गुरु के सामने सम सप्तक योग में रहेगा। लिहाजा बाजार में शुरूआत पॉजिटिव रह सकती है लेकिन सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर चन्द्रमा के मूला नक्षत्र के तीसरे चरण में जाने के बाद बाजार में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। लिहाजा इस दौरान अपनी पोजीशन पर खास ध्यान रखें। इस दौरान हमें आई.टी. फार्मा, बैंकिंग सैक्टर के शेयरों में खरीद होती हुई नजर आ सकती है। 

13 मार्च को चन्द्रमा शुक्र के पूर्व अषाढ़ा नक्षत्र में गुरु के सामने गोचर करेगा। लिहाजा इस दिन हमें बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार होता नजर आएगा लेकिन बाजार की धारणा पॉजिटिव रह सकती है। इस दिन दोपहर करीब 2 बजे चन्द्रमा पूर्व अषाढ़ा नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर करेगा। लिहाजा इस दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। इस दिन लार्ज कैप बैंकिंग के अलावा एफ.एम.सी.जी. और ब्यूटी और लग्जरी सैक्टर से जुड़े शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।   

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!