शॉपिंग मॉल में बड़ा हादसा: छत गिरने से मची अफरा-तफरी, 36 लोग घायल व 70 से ज्यादा बाहर निकाले

Edited By Updated: 10 Oct, 2026 01:03 PM

36 people injured after shopping mall ceiling collapses in south korea

दक्षिण कोरिया के डेगू शहर में शनिवार सुबह एक शॉपिंग मॉल की छत का हिस्सा गिरने से कम से कम 36 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। करीब 70 लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया और नौ को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

Seol: दक्षिण कोरिया के डेगू शहर में एक शॉपिंग मॉल की छत का कुछ हिस्सा गिरने से कम से कम 36 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। डेगू अग्निशमन विभाग ने बताया कि सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर छत गिरने की घटना की सूचना मिलने के बाद लगभग 70 अन्य लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया।

 

अधिकारियों के अनुसार, कम से कम नौ लोगों का अस्पतालों में इलाज किया गया, लेकिन तत्काल किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं मिली। उन्होंने कहा कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छत गिरने का कारण क्या था। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के कार्यालय ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को लोगों को बचाने और इस हादसे से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!