पूर्वी इराक में आईएस के हमले में 4 लोगों की मौत

Edited By Updated: 17 May, 2022 02:55 AM

4 killed in is attack in eastern iraq

इराक के पूर्वी प्रांत दियाला में इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के आतंकवादियों के दो हमलों में सोमवार को तीन ग्रामीणों और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, इराक के अधिकांश हिस्सों में आई धूल भरी आंधी का फायदा उठाते हु

बगदादः इराक के पूर्वी प्रांत दियाला में इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के आतंकवादियों के दो हमलों में सोमवार को तीन ग्रामीणों और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, इराक के अधिकांश हिस्सों में आई धूल भरी आंधी का फायदा उठाते हुए, आईएस के आतंकवादियों ने दियाला के उत्तरी हिस्से में उदहेम शहर के पास एक गांव के बाहर एक गेहूं के खेत पर हमला किया और खेत में काम कर रहे तीन ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि इराकी सुरक्षा बलों और ग्रामीणों को खेत में तीन किसानों के शव मिले।

वहीं एक अन्य घटना में बगदाद से लगभग 65 किमी उत्तर पूर्व में प्रांतीय राजधानी बाकुबा के उत्तर-पूर्व में अबू सैदा शहर के निकट बगीचों में एक वाहन के पास सड़क किनारे बम फटने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और एक अधिकारी सहित तीन घायल हो गए। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!