पाकिस्तान में कुएं में जहरीली गैस रिसाव से 5 लोगों की मौत

Edited By Updated: 29 Jun, 2022 12:25 AM

5 dead due to poisonous gas leak in well in pakistan

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रावलपिंडी शहर के पास रावत इलाके में एक कुएं के अंदर जहरीली गैस के रिसाव से कुल पांच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार सुबह यह जानकारी

इस्लामाबादः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रावलपिंडी शहर के पास रावत इलाके में एक कुएं के अंदर जहरीली गैस के रिसाव से कुल पांच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार सुबह यह जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति कुएं के अंदर सफाई करने गया लेकिन जहरीली गैस जमा होने से वह बेहोश हो गया। 

पुलिस ने मीडिया को बताया कि बेहोश व्यक्ति को निकालने के लिए सात लोग तुरंत कुएं के अंदर गए लेकिन वे भी बेहोश हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचावकर्मी मौके पर पहुंचे तथा बचाव अभियान शुरू किया। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को जिंदा बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!