पाकिस्तान में कितने लोग हैं लखपति? 24 करोड़ की आबादी में मात्र 4 लाख लोग ही कमाते हैं ₹1 लाख से ज्यादा

Edited By Updated: 14 Mar, 2026 09:10 AM

out of a population of 24 crore only 4 lakh people earn more than 1 lakh

पाकिस्तान इस समय अपने इतिहास के सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है। फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (FBR) और सांख्यिकी ब्यूरो के हालिया आंकड़े बताते हैं कि पाकिस्तान में आय का संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुका है। देश की एक बड़ी आबादी बेहद कम आय पर गुजर-बसर कर...

Pakistan Income: पाकिस्तान इस समय अपने इतिहास के सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है। फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (FBR) और सांख्यिकी ब्यूरो के हालिया आंकड़े बताते हैं कि पाकिस्तान में आय का संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुका है। देश की एक बड़ी आबादी बेहद कम आय पर गुजर-बसर कर रही है जबकि ऊंचे पदों पर बैठे कुछ लोग मलाई काट रहे हैं।

कितने लखपति हैं पाकिस्तान में?

रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में हर महीने 1 लाख भारतीय रुपये (जो लगभग 3 लाख पाकिस्तानी रुपये के बराबर है) कमाने वालों की संख्या ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। देश में केवल 4 लाख से 10 लाख लोग ही इस श्रेणी में आते हैं। यह संख्या पाकिस्तान की कुल आबादी का मात्र 0.2% से 0.4% ही है। 24 करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले इस देश में पंजीकृत करदाताओं (Registered Taxpayers) की संख्या केवल 59 लाख है।

औसत वेतन और अमीरों के बीच आसमान-जमीन का अंतर

पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (2024-25) के सर्वे के अनुसार एक आम पाकिस्तानी कामगार का औसत मासिक वेतन मात्र 39,042 पाकिस्तानी रुपये है। इसकी तुलना में ₹1 लाख (भारतीय मुद्रा) कमाने वाला व्यक्ति एक औसत मजदूर से 8 गुना ज्यादा अमीर है। यह अंतर दर्शाता है कि देश की संपत्ति का बड़ा हिस्सा सिर्फ कुछ ही हाथों में सिमट कर रह गया है।

किन पेशों में है सबसे ज्यादा पैसा?

पाकिस्तान में जो मुट्ठी भर लोग अमीर हैं वे मुख्य रूप से इन क्षेत्रों से जुड़े हैं:

IT सेक्टर: डिजिटल क्रांति की मांग के कारण सीनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर्स और सिस्टम आर्किटेक्ट्स का वेतन काफी अच्छा है।

कॉर्पोरेट लीडर्स: बड़ी कंपनियों के CEO और बैंकिंग अधिकारी नेशनल एवरेज से कहीं ज्यादा कमाते हैं।

फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स: अनुभवी चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) महीने में 1 लाख से लेकर 10 लाख पाकिस्तानी रुपये तक की फीस वसूलते हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान: मुद्रा का गणित

आय की इस तुलना में मुद्रा की वैल्यू का बड़ा हाथ है। वर्तमान में भारत का ₹1 पाकिस्तान के लगभग ₹3 के बराबर है। यानी अगर कोई पाकिस्तानी नागरिक वहां के 3 लाख रुपये कमाता है तब जाकर उसकी वैल्यू भारत के 1 लाख रुपये के बराबर होती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!