अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके, भारत के कई शहरों में भी महसूस हुआ कंपन

Edited By Updated: 27 Jun, 2026 07:32 PM

strong earthquake jolts afghanistan tremors felt in several indian cities

अफगानिस्तान में शनिवार को आए तेज भूकंप के झटकों का असर भारत के कई हिस्सों में भी महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 दर्ज की गई। भूकंप के कारण जम्मू-कश्मीर, गुरुग्राम समेत कई शहरों में लोगों ने जमीन और इमारतों में कंपन महसूस किया।

इंटर नेशल डेस्क: अफगानिस्तान में शनिवार को आए तेज भूकंप के झटकों का असर भारत के कई हिस्सों में भी महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 दर्ज की गई। भूकंप के कारण जम्मू-कश्मीर, गुरुग्राम समेत कई शहरों में लोगों ने जमीन और इमारतों में कंपन महसूस किया।

 

झटके महसूस होते ही कई लोग एहतियातन घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने भूकंप के झटकों को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में बताया गया है, लेकिन इसकी तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसका असर भारत के उत्तरी हिस्सों तक महसूस किया गया। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!