पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर हमले में 6 आतंकवादी ढेर

Edited By Updated: 30 Apr, 2026 01:12 AM

6 terrorists killed in attack on police post in pakistan s khyber pakhtunkhwa

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार तड़के सुरक्षाबलों ने बन्नू जिले के मजंगा पुलिस पोस्ट पर हुए आतंकी हमले को नाकाम करते हुए छह आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस के अनुसार, रात करीब एक बजे भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने हमला किया, जिसका...

नेशनल डेस्क : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार तड़के सुरक्षाबलों ने बन्नू जिले के मजंगा पुलिस पोस्ट पर हुए आतंकी हमले को नाकाम करते हुए छह आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस के अनुसार, रात करीब एक बजे भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने हमला किया, जिसका जवाब देते हुए पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की।

दोनों पक्षों के बीच सुबह तक चली मुठभेड़ में छह आतंकी ढेर हो गए, जबकि एक पुलिसकर्मी को मामूली चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाश अभियान शुरू किया और मौके से हथियार, मैगजीन, हथगोलों समेत अन्य सामान बरामद किया। प्रांत के पुलिस प्रमुख जुल्फिकार हमीद ने कार्रवाई में शामिल जवानों की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कार देने की घोषणा की। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!