काबुल: पुलिस एकेडमी के पास आत्मघाती हमला, 25 की मौत

Edited By Updated: 08 Aug, 2015 03:42 AM

article

पुलिस की वर्दी पहने एक आत्मघाती हमलावर ने आज शाम काबुल में एक पुलिस अकादमी के गेट पर हमला किया जिससे कम से कम 25 की मौत हो गयी

काबुल: पुलिस की वर्दी पहने एक आत्मघाती हमलावर ने आज शाम काबुल में एक पुलिस अकादमी के गेट पर हमला किया जिससे कम से कम 25 की मौत हो गयी जबकि कई घायल हो गए। अफगानिस्तान की राजधानी में आज होने वाला यह दूसरा हमला था।  

अधिकारियों ने बताया कि हमलावर अकादमी के बाहर खड़े रंगरूटों के एक समूह में शामिल हो गया और विस्फोट कर दिया। इससे पहले आज सुबह काबुल में एक ट्रक बम हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!