'बैठ जाओ...' जब LIVE TV में कुत्ते पर चिल्ला पड़े ऑस्ट्रेलिया के पूर्व डिप्टी PM, मजेदार Video वायरल

Edited By Updated: 22 Jul, 2026 11:11 AM

dog goes out of control on live tv australian politician joyce shouts sit down

ऑस्ट्रेलिया की राजनीति में कट्टर दक्षिणपंथी पार्टी 'वन नेशन' (One Nation Party) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री बार्नबी जॉयस का एक लाइव टीवी इंटरव्यू इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। गंतव्य सवालों के बीच बार्नबी जॉयस...

Live TV Drama : ऑस्ट्रेलिया की राजनीति में कट्टर दक्षिणपंथी पार्टी 'वन नेशन' (One Nation Party) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री बार्नबी जॉयस का एक लाइव टीवी इंटरव्यू इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। गंतव्य सवालों के बीच बार्नबी जॉयस के पालतू कुत्ते ने अचानक ऐसी शरारत शुरू की कि जॉयस अपना आपा खो बैठे और ऑन-एयर ही जोर से चिल्ला पड़े— बैठ जाओ (Sit Down!)

हालांकि यह मामला सिर्फ कुत्ते तक सीमित नहीं रहा। इसके तुरंत बाद टीवी एंकर के तीखे सवालों पर बार्नबी जॉयस भड़क गए और इंटरव्यू बीच में ही खत्म करने की धमकी दे डाली। यह वाकया तब हुआ जब बार्नबी जॉयस एक टीवी चैनल पर लाइव जुड़े हुए थे। इंटरव्यू के दौरान जॉयस का कुत्ता बार-बार उन्हें परेशान कर रहा था और अचानक भौंकने लगा। जॉयस ने कुत्ते पर चिल्लाने के बाद पत्रकार से माफी मांगते हुए कहा, माफ कीजिए, यह कुत्ता अचानक भौंकने लगा है।

PunjabKesari

इंटरव्यू ले रहीं प्रसिद्ध एंकर सारा फर्ग्यूसन (Sarah Ferguson) ने तुरंत माहौल को भांपते हुए कहा, कुत्ते की चिंता छोड़िए, आप मेरे सवाल का जवाब दीजिए। एंकर की इस बात पर जॉयस आपा खो बैठे और गुस्सा होकर बोले, बदतमीजी मत कीजिए, सारा, वरना यह इंटरव्यू यहीं खत्म हो जाएगा।

 

 

जानें क्यों शुरू हुआ था विवाद?

सारा फर्ग्यूसन दरअसल बार्नबी जॉयस से उनकी पार्टी की प्रमुख पॉलीन हैनसन के एक विवादित दौरे पर सवाल पूछ रही थीं। आपको बता दें कि पॉलीन हैनसन ने हाल ही में ब्रिटेन के कट्टर दक्षिणपंथी और इस्लाम विरोधी एक्टिविस्ट टॉमी रॉबिन्सन (Tommy Robinson) से मुलाकात कर एक पॉडकास्ट में भाग लिया था।

यह भी पढ़ें: 60 की उम्र में भी मनी मशीन, जानिए करोड़ों के मालिक 'भाईजान' को कहां-कहां से आता है बेहिसाब पैसा?

रॉबिन्सन अतीत में फुटबॉल हुड़दंग और मुस्लिम विरोधी बयानों के लिए जाना जाता है। हैनसन ने एक बयान में यह भी कहा था कि 1970 के दशक में White Australia नीति खत्म होने के बाद देश में समस्याएं बढ़ी हैं। हालांकि भारी विरोध के बाद उन्होंने सफाई दी कि वह इस नस्ली नीति को दोबारा लागू करने की मांग नहीं कर रही हैं।

PunjabKesari

जानकारी के आपको बता देते हैं कि यह पहला मौका नहीं है जब बार्नबी जॉयस किसी कुत्ते या जानवर की वजह से अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में आए हों। कुछ साल पहले, जब हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप (Johnny Depp) अपने पालतू कुत्तों को बिना लीगल परमिशन के ऑस्ट्रेलिया ले आए थे तब तत्कालीन मंत्री बार्नबी जॉयस ने जॉनी डेप के कुत्तों को 'जहर देकर मार डालने' (Euthanize) की सार्वजनिक धमकी दी थी, जिस पर काफी बवाल मचा था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!