अमेरिका-चीन संबंधों को चीनी निगरानी गुब्बारे ने पहुंचाया और नुकसान : मुलेन

Edited By Updated: 06 Feb, 2023 11:21 AM

chinese balloon damaged already deteriorating us china ties mullen

अमेरिका के एक पूर्व शीर्ष अमेरिकी एडमिरल ने रविवार को कहा कि पिछले दिनों मार गिराये गये एक चीनी निगरानी गुब्बारे ने बिगड़ते अमेरिका-चीन...

वॉशिंगटन: अमेरिका के एक पूर्व शीर्ष अमेरिकी एडमिरल  मुलेन ने रविवार को कहा कि पिछले दिनों मार गिराये गये एक चीनी निगरानी गुब्बारे ने बिगड़ते अमेरिका-चीन संबंधों को और नुकसान पहुंचाया है।

 

अमेरिकी सेना ने शनिवार को अटलांटिक सागर में दक्षिण कैरोलिना के तट के ऊपर इस गुब्बारे को मार गिराया था और इसके बचे हुए हिस्से को बरामद करने के लिए एक अभियान शुरू किया।

 

अमेरिका ज्वायंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के पूर्व अध्यक्ष एडमिरल (सेवानिवृत्त) मुलेन ने  बताया, “मुझे लगता है कि रणनीतिक रूप से इसने (जासूसी गुब्बारे ने) वास्तव में हमारे और चीन के बीच बिगड़ते संबंधों को और नुकसान पहुंचाया है।”  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!