Edited By Radhika,Updated: 16 May, 2026 12:36 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ़डोनाल्ड ट्रंप को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में ऐसा दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति चीन में शराब पी रहे हैं। इस वीडियो ने इंटरनेट जगत में एक नई बहस को जन्म दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रंप...
इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति ़डोनाल्ड ट्रंप को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में ऐसा दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति चीन में शराब पी रहे हैं। इस वीडियो ने इंटरनेट जगत में एक नई बहस को जन्म दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रंप एक राजकीय भोज (बैंक्वेट) के दौरान हाथ में ग्लास उठाकर 'टोस्ट' (बधाई संदेश) देते नजर आ रहे हैं। इसके बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने यह दावा करना शुरू कर दिया कि ट्रंप ने अपने जीवन में पहली बार शराब की घूंट ली है। कुछ लोगों ने तो इसे चीन के कूटनीतिक प्रभाव से भी जोड़कर देखना शुरू कर दिया।
<
>
क्या है पूरा वीडियो
सामने आई मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कार्यक्रम के दौरान मेहमानों को स्वागत के समय शैंपेन का गिलास दिया गया। ट्रंप ने गिलास उठाया और अपने होंठों तक ले गए। इस दृश्य को देख ऐसा लग रहा था कि जैसे ट्रंप ने एक चुस्की ली हो और इसके तुरंत बाद उन्होंने गिलास अपने स्टाफ को सौंप दिया। वीडियो देखने के बाद लोग ऐसा दावा कर रहे हैं कि उन्होंने उस ड्रिंक को कुछ सेकेंड मुंह में रखने के बाद निगल लिया। सच्चाई क्या है इसके बारे में किसी को नहीं पता कि उस ग्लास में सचमुच शैंपेन (शराब) थी या कोई अन्य नॉन-अल्कोहलिक पेय (जैसे ऐपल जूस या जिंजर एल)।
क्यों कभी शराब नहीं छूते डोनाल्ड ट्रंप?
डोनाल्ड ट्रंप ने कई मंचों पर और साल 2017 के अपने एक मशहूर इंटरव्यू में साफ किया था कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी शराब, ड्रग्स या सिगरेट को हाथ नहीं लगाया। उन्होंने इसके पीछे एक बेहद भावुक और निजी वजह बताई। कारण बताते हुए ट्रंप ने बताया कि उनके बड़े भाई, फ्रेडी को 42 साल की उम्र में ज्यादा शराब पीने से मौत हो गई थी। अपने भाई को खोने के बाद उन्होंने ऐसी कसम खाई कि वे कभई नशा नहीं करेंगे और अपने बच्चों को भी इससे दूर रखेंगे।
पूर्व सलाहकार ने दावों को बताया पूरी तरह गलत
इस वायरल वीडियों को ट्रंप के पूर्व सलाहकार ब्रूस लेवेल ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ किया कि राष्ट्रपति ट्रंप के शराब पीने की बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। वे आज भी अपने उसूलों पर कायम हैं और नशा नहीं करते हैं। इस पूरे विवाद पर फिलहाल व्हाइट हाउस या चीन सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।