यूरोपीय कारों पर 25% टैरिफ बढ़ाने की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी

Edited By Updated: 01 May, 2026 09:45 PM

donald trump imposed a 25 tariff on european cars

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूरोपीय संघ तय किए गए व्यापार समझौते का सही तरीके से पालन नहीं कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हालात ऐसे ही रहे, तो अगले हफ्ते अमेरिका में आने वाली यूरोपीय कारों और ट्रकों पर टैरिफ बढ़ाकर 25% कर...

इंटरनेशनल डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूरोपीय संघ तय किए गए व्यापार समझौते का सही तरीके से पालन नहीं कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हालात ऐसे ही रहे, तो अगले हफ्ते अमेरिका में आने वाली यूरोपीय कारों और ट्रकों पर टैरिफ बढ़ाकर 25% कर दिया जाएगा।

ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर यूरोपीय कंपनियां अपनी कारें और ट्रक अमेरिका में ही बनाती हैं, तो उन पर कोई टैरिफ नहीं लगाया जाएगा। उनके मुताबिक, अमेरिका में इस समय कई बड़े ऑटो और ट्रक प्लांट बन रहे हैं, जिनमें 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश हो रहा है।

उन्होंने दावा किया कि ये प्लांट जल्द शुरू होंगे और इनमें अमेरिकी लोगों को रोजगार मिलेगा। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में इस तरह का औद्योगिक विकास पहले कभी नहीं देखा गया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!