मार्शल लॉ मामले में गिरफ्तार द. कोरिया के पूर्व रक्षा मंत्री ने की आत्महत्या की कोशिश

Edited By Updated: 11 Dec, 2024 11:10 AM

ex defense chief in s korea tried to suicide after arrested

दक्षिण कोरिया ( South Korea) के पूर्व रक्षा मंत्री (Ex defense chief) किम योंग ह्युन ने आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन उन्हें बचा लिया गया और...

 Seoul: दक्षिण कोरिया ( South Korea) के पूर्व रक्षा मंत्री (Ex defense chief) किम योंग ह्युन ने आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन उन्हें बचा लिया गया और उनकी हालत स्थिर है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

 

कोरिया सुधार सेवा के कमिश्नर जनरल शिन योंग हे ने बुधवार को सांसदों को बताया कि किम ने सियोल के एक हिरासत केंद्र में आत्महत्या करने की कोशिश की हालांकि उन्हें बचा लिया गया और अब उनकी हालत स्थिर है।

 

सियोल की एक अदालत ने विद्रोह में अहम भूमिका निभाने और सत्ता का दुरुपयोग करने के आरोप में किम के खिलाफ वारंट जारी किया था जिसके बाद बुधवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया था। किम तीन दिसंबर को मार्शल लॉ के आदेश के बाद गिरफ्तार किए गए पहले व्यक्ति हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!