अमेरिका को नए प्रस्ताव पर शकः रुबियो बोले-परमाणु हथियार रोकना सबसे बड़ा मुद्दा, सिर्फ ‘टाइम पास’ कर रहा ईरान

Edited By Updated: 28 Apr, 2026 01:59 PM

future deal must  prevent iran from sprinting towards a nuclear

मार्को रुबियो ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना अब भी सबसे बड़ा मुद्दा है। Iran के नए प्रस्ताव पर उन्होंने शक जताया और कहा कि बातचीत का इस्तेमाल समय पाने के लिए किया जा रहा है।

Washington: अमेरिका ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता बनी हुई है। अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने एक इंटरव्यू में कहा कि मौजूदा हालात में यही असली मुद्दा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।  मार्को रुबियो ने  'फॉक्स न्यूज' को दिए एक साक्षात्कार में   ईरान के नये प्रस्ताव पर अपनी राय रखी। दरअसल, ईरान हाल ही में एक नया प्रस्ताव दिया है, जिसमें उसने कहा है कि वह फिलहाल अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत टालने को तैयार है। इसके बदले उसने मांग की है कि यदि अमेरिका अपनी नाकाबंदी हटा ले और युद्ध खत्म कर दे, तो वह होर्मुज जलडमरूमध्य से अपना नियंत्रण हटा लेगा। 

 

लेकिन इस प्रस्ताव पर अमेरिका ने सख्त रुख अपनाया है। रुबियो ने साफ कहा कि अगर ईरान में मौजूदा शासन बना रहता है, तो वह भविष्य में परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश जरूर करेगा। इसलिए किसी भी समझौते का मकसद यही होना चाहिए कि ईरान को इस दिशा में आगे बढ़ने से पूरी तरह रोका जाए।रुबियो ने यह भी कहा कि ईरान बातचीत में माहिर है और अक्सर ऐसे प्रस्ताव देकर समय हासिल करने की कोशिश करता है। उनके मुताबिक, अमेरिका को इस रणनीति को समझते हुए सतर्क रहना होगा और बिना ठोस गारंटी के कोई समझौता नहीं करना चाहिए। इस बयान से साफ है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत अभी भी आसान नहीं है। जहां ईरान पहले होर्मुज जलडमरूमध्य और नाकेबंदी जैसे मुद्दों पर ध्यान देना चाहता है, वहीं अमेरिका परमाणु कार्यक्रम को सबसे बड़ा खतरा मान रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!