चीन में गैस पाइप विस्फोट में 12 लोगों की मौत व करीब138 घायल, कई इमारतें तबाह
Edited By Tanuja,Updated: 13 Jun, 2021 02:43 PM

मध्य चीन के हुबेई प्रांत में रविवार सुबह भीषण गैस विस्फोट में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ...
बीजिंग: मध्य चीन के हुबेई प्रांत में रविवार सुबह भीषण गैस विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 138 लोग घायल हो गए । इनमें 37 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। आधिकारिक मीडिया के अनुसार विस्फोट झांगवान जिले के शियान शहर में सुबह करीब छह बजकर 30 मिनट पर हुआ। खबरों के मुताबिक जिले में एक बाजार सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। सरकारी चैनल ‘सीजीटीएन-टीवी' ने खबर दी कि धमाके में कई इमारतें तबाह हो गईं और 11 लोगों की मौत हुई तथा 37 अन्य घायल हो गए।
हांगकांग के अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' के मुताबिक विस्फोट शियान के यान्हु बाजार में हुआ जहां कई लोग नाश्ता कर रहे थे या बाजार में सब्जी खरीद रहे थे। शहर के नगरपालिका कार्यालय ने घटना के बाद शुरू में कहा था कि कई लोग मलबे के नीचे दब गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘वीबो' पर प्रसारित तस्वीरों और वीडियो फुटेज में कई घर जमींदोज दिखे और बचाव कर्मी इन तबाह हुए घरों से बड़े पैमाने पर मलबा हटाते दिख रहे हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Story

म्यांमार के रखाइन में एयर स्ट्राइक, बाजार में मची तबाही का देखें Video, अब तक 49 लोगों की मौत

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 13 लोगों की मौत, 30 अन्य घायल

सऊदी अरब के दो एयरपोर्ट पर हमले, 3 लोगों की मौत; 36 घायल, हूतियों ने ली जिम्मेदारी

पूर्वी यूक्रेन में रूस का कहर, हवाई हमलों में 30 लोगों की मौत; 18 घायल

रूस का गु्स्सा आसमान परः जेलेंस्की की चेतावनी बाद दागी बैलिस्टिक मिसाइल, हमले में 19 लोगों की मौत व...

यूक्रेन पर रूसी हमले में 3 लोगों की मौत, 8 घायल; तीन दिनों में 50 से अधिक की गई जान

बाढ़-भूस्खलन से नेपाल में मची तबाही, 21 लोगों की गई जान; कई इलाकों में यातायात ठप

VIDEO : रियाद हवाई अड्डे पर हमला, तीन सऊदी नागरिकों की मौत, कई घायल

दक्षिण चीन सागर में फिर बढ़ा तनाव, चीन-फिलीपींस के बीच टकराव तेज

सीरिया में यात्री बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 लोगों की मौ/त, 4 घायल