Cyclone Ditwah से  श्रीलंका में तबाही चरम पर!  मौतों का आंकड़ा 627 के पार, भूस्खलन के नए अलर्ट जारी

Edited By Updated: 07 Dec, 2025 07:09 PM

sri lanka issues fresh alerts as cyclone ditwah toll climbs to 627

Cyclone Ditwah ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है, जिससे मौतों का आंकड़ा 627 तक पहुंच गया। लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण लाखों लोग प्रभावित हैं। 75,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और पुनर्निर्माण की लागत 7 अरब डॉलर आंकी जा रही है। IMF अतिरिक्त...

International Desk: श्रीलंका में भीषण Cyclone Ditwah की तबाही थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और भूस्खलन ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। देशभर में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 627 हो गया है, जबकि एशिया के अन्य हिस्सों को मिलाकर कुल मौतें 1,800 से अधिक पहुंच चुकी हैं। कोलंबो के अनुसार, Disaster Management Centre (DMC) ने रविवार को नए भूस्खलन अलर्ट जारी किए। केंद्रीय पहाड़ी इलाकों और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में पहाड़ियाँ बेहद अस्थिर हो चुकी हैं। Cyclone से करीब 20 लाख लोग यानी श्रीलंका की कुल आबादी का लगभग 10%  प्रभावित  है। Cyclone Ditwah को इस सदी का सबसे घातक तूफान माना जा रहा है। कई इलाके भूस्खलन से कटे हुए हैं  जहां राहत सामग्री हेलीकॉप्टर और फिक्स्ड-विंग विमान से पहुंचाई जा रही है

 

 तबाही का आकलन

  • 75,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त
  • 5,000 के करीब घर पूरी तरह नष्ट
  • अब तक 627 मौतें, जिनमें 464 सिर्फ पहाड़ी चाय इलाकों से
  • 209 लोग अब भी लापता

 

बाढ़ के घटने के बाद राहत शिविरों में रहने वालों की संख्या 2.25 लाख से घटकर 1 लाख रह गई है। सरकारी अनुमानों के अनुसार पुनर्निर्माण की लागत 7 अरब डॉलर (USD 7 Billion) तक जा सकती है। IMF ने बताया कि वह श्रीलंका को 200 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सहायता देने के अनुरोध की समीक्षा कर रहा है।राष्ट्रपति अनुरा कुमार दissanayake ने संसद में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था सुधार पर है, लेकिन इतनी बड़ी प्राकृतिक आपदा का झटका सहने की क्षमता अभी नहीं है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!