‘ग्लॉक बंदूक' के निर्माता गैस्टन का 94 वर्ष की उम्र में निधन

Edited By Updated: 28 Dec, 2023 01:42 PM

gaston glock who developed the glock pistol dies at age 94

ग्लॉक बंदूक' के निर्माता गैस्टन ग्लॉक का बुधवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। ‘ऑस्ट्रिया प्रेस एजेंसी' के अनुसार ग्लॉक कंपनी ने गैस्टन ग्लॉक के...

बर्लिनः ‘ग्लॉक बंदूक' के निर्माता गैस्टन ग्लॉक का बुधवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। ‘ऑस्ट्रिया प्रेस एजेंसी' के अनुसार ग्लॉक कंपनी ने गैस्टन ग्लॉक के निधन की जानकारी दी। गैस्टन ग्लॉक ने 1963 में वियना के पास ‘ग्लॉक कंपनी' की स्थापना की थी। इस कंपनी का विस्तार दुनिया भर में हुआ, जिसमें 1985 में स्थापित एक अमेरिकी सहायक कंपनी भी शामिल है।

 

ग्लॉक बंदूकों का इस्तेमाल पुलिस और कुछ देशों के सैन्य बलों के साथ-साथ निजी उपयोगकर्ताओं द्वारा भी किया जाता है। यह हथियार अन्य मॉडल की तुलना में काफी हल्का, सस्ता और अधिक भरोसेमंद है। ग्लॉक ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि इसके संस्थापक ने ‘‘1980 के दशक में न केवल छोटे हथियारों की दुनिया में क्रांति ला दी, बल्कि वह बंदूक उद्योग में ग्लॉक ब्रांड को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में भी सफल रहे।''  

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!