मौत बनकर बरस रही बारिश! 650 लोगों की मौत, 137 घायल... बाढ़ ने मचाई तबाही

Edited By Updated: 17 Aug, 2025 06:52 PM

heavy rains and floods wreak havoc in pakistan 650 dead so far

पाकिस्तान एक बार फिर भारी बारिश और बाढ़ की मार झेल रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को चेतावनी जारी की कि 17 अगस्त से 21 अगस्त तक देशभर में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

नेशनल डेस्क: पाकिस्तान एक बार फिर भारी बारिश और बाढ़ की मार झेल रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को चेतावनी जारी की कि 17 अगस्त से 21 अगस्त तक देशभर में मूसलाधार बारिश हो सकती है। खासकर उत्तर-पश्चिमी इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के अनुसार, इस बार मानसून सामान्य से पहले शुरू हुआ है और अगले दो हफ्तों तक इसके और अधिक तेज होने की आशंका है।

खैबर पख्तूनख्वा में सबसे ज्यादा नुकसान

NDMA की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा तबाही खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुई है, जहां अब तक 327 लोगों की जान जा चुकी है। अकेले बुनेर जिले में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जो सबसे अधिक प्रभावित इलाका है। बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई घर ढह गए हैं, जिससे कम से कम 137 लोग घायल हुए हैं। पानी के तेज बहाव में लोग, मवेशी और वाहन बह गए हैं।

देशभर में 650 से ज्यादा लोगों की मौत

26 जून से शुरू हुई मानसूनी बारिश ने पूरे पाकिस्तान में तबाही मचाई है। अब तक लगभग 650 लोगों की जान जा चुकी है। अचानक आई बाढ़ और लगातार बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

बचाव कार्यों में आ रही दिक्कतें

अधिकारियों के मुताबिक, कई दूरदराज के गांवों में लोग अब भी मलबे में दबे हो सकते हैं या लापता हैं। राहत और बचाव कार्यों में करीब 2,000 कर्मी जुटे हैं, लेकिन टूटी हुई सड़कें, बह गए पुल और खराब मौसम उनके काम में रुकावट पैदा कर रहे हैं।

खैबर पख्तूनख्वा की बचाव एजेंसी के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजी ने बताया कि तेज बारिश और भूस्खलन की वजह से भारी मशीनें और एम्बुलेंस बाढ़ प्रभावित इलाकों तक नहीं पहुंच पा रही हैं।

सेना की टीमें भी राहत कार्य में जुटीं

पाकिस्तानी सेना की 'कोर ऑफ इंजीनियर्स अर्बन सर्च एंड रेस्क्यू' (USAR) टीम ने बुनेर, शांगला और स्वात जैसे इलाकों में राहत अभियान शुरू कर दिया है। ये टीमें आधुनिक उपकरणों की मदद से घायल लोगों की तलाश कर रही हैं और मलबे में दबे शवों को निकालने का प्रयास कर रही हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!