पाकिस्तान के सिंध में हिंदू जोड़े का जबरन धर्म परिवर्तन करवाया

Edited By Updated: 16 May, 2020 05:50 PM

hindu couple forcibly converted to islam in pakistan s sindh

पाकिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न व जबरन धर्म परिवर्तन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हिंदू व अल्पसंख्यक लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन व निकाह ...

इस्लामाबादः पाकिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न व जबरन धर्म परिवर्तन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हिंदू व अल्पसंख्यक लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन व निकाह करवाने के मामलों के बाद अब यहा सिंध प्रांत में एक हिंदू जोड़े को जबरन इस्लाम कुबूल करावाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय मस्जिद के इमाम हामिद कादरी ने जोड़े का धर्म परिवर्तन किया।

 

इस दौरान पाकिस्तान में मुस्लिम धार्मिक संगठन जमात अहले सुन्नत के नेता, जो बरेलवी आंदोलन का प्रतिनिधित्व करते हैं, भी मौजूद थे। इस्लाम में धर्म परिवर्तन के बाद इस जोड़े को नकद राशि भी दी गई। हाल के दिनों में पाकिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न को उजागर करने वाले जबरन धर्म परिवर्तन के कई मामले सामने आए हैं।

 

अमेरिका स्थित सिंधी फाउंडेशन का आरोप है कि है कि पाक में हर साल 12 से 28 साल की उम्र की लगभग 1,000 युवा सिंधी हिंदू लड़कियों का अपहरण कर लिया जाता है और उनसे जबरन शादी कर उनका धर्म परिवर्तन कर दिया जाता है। हालांकि पाकिस्तान अल्पसंख्यक समुदायों के हितों की रक्षा करने का करता है लेकिन सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है। जानकारी के अनुसार इस्लामाबाद में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभाव बढ़ता जा रहा है और इस समुदाय पर सबसे अधिक उत्पीड़न किया जा रहा है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!