Edited By Parveen Kumar,Updated: 02 Dec, 2025 12:54 AM

भारत ने पाकिस्तान की उस मानवीय सहायता फ्लाइट को अपने एयरस्पेस से गुजरने की तुरंत मंजूरी दे दी, जो श्रीलंका में बाढ़ राहत सामग्री लेकर जा रही थी। कुछ पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारत ने इस रिक्वेस्ट को ठुकरा दिया, लेकिन भारतीय...
नेशनल डेस्क: भारत ने पाकिस्तान की उस मानवीय सहायता फ्लाइट को अपने एयरस्पेस से गुजरने की तुरंत मंजूरी दे दी, जो श्रीलंका में बाढ़ राहत सामग्री लेकर जा रही थी। कुछ पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारत ने इस रिक्वेस्ट को ठुकरा दिया, लेकिन भारतीय अधिकारियों ने इन दावों को साफ तौर पर खारिज कर दिया।
अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान ने 1 दिसंबर 2025 को करीब 13:00 बजे (IST) भारत से ओवरफ्लाइट की औपचारिक अनुमति मांगी थी। यह रिक्वेस्ट उसी दिन की उड़ान के लिए थी। चूंकि मामला श्रीलंका में मानवीय सहायता से जुड़ा था, भारत सरकार ने बिना देर किए अनुमति प्रदान कर दी।
सरकारी सूत्रों ने बताया कि मंजूरी सिर्फ चार घंटे के भीतर, यानी 17:30 बजे (IST) पाकिस्तान को आधिकारिक चैनलों के माध्यम से भेज दी गई। यह अनुमति भी उनके अनुसार “सबसे कम नोटिस पीरियड” में प्रोसेस की गई। भारत ने साफ किया कि मानवीय सहायता से जुड़े मामलों में वह हमेशा सहयोग की नीति पर चलता है और इस मामले में भी वही रुख अपनाया गया।