आयरलैंड में भीषण सड़क हादसा, कार के पेड़ से टकराने से 2 भारतीय छात्रों की दर्दनाक मौत

Edited By Updated: 02 Feb, 2025 10:07 PM

horrible road accident in ireland

दक्षिणी आयरलैंड के कार्लो काउंटी में एक कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आयरिश पुलिस ने यह जानकारी दी।

लंदनः दक्षिणी आयरलैंड के कार्लो काउंटी में एक कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आयरिश पुलिस ने यह जानकारी दी। 

स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाओं द्वारा शुक्रवार की सुबह घातक सड़क हादसे के बाद चेरेकुरी सुरेश चौधरी और चिथूरी भार्गव को घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया। आयरलैंड की राजधानी डबलिन स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी किया। 

दूतावास ने कहा, ‘‘डबलिन स्थित भारतीय दूतावास, काउंटी कार्लो में एक कार दुर्घटना में दो भारतीय नागरिकों चेरेकुरी सुरेश चौधरी और चिथूरी भार्गव की दुखद मृत्यु पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।'' इसमें कहा गया है, ‘‘दूतावास की टीम मृतकों के परिवार और मित्रों के संपर्क में है तथा दुर्घटना में घायल हुए दो भारतीय नागरिकों को भी हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है।'' 

कार्लो गार्डा स्टेशन के अधीक्षक एंथनी फैरेल ने कहा, ‘‘एक काले रंग की ऑडी ए6 कार कार्लो शहर की ओर जा रही थी, जब वह सड़क पार कर ग्राइगुएनास्पिडोज में एक पेड़ से टकरा गई।'' कार में सवार दो अन्य यात्री, 20 वर्ष की आयु के एक पुरुष और एक महिला को गंभीर हालत में किलकेनी के सेंट ल्यूक जनरल अस्पताल ले जाया गया लेकिन दोनों खतरे से बाहर हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!