कांगो में तांबे की खदान पर बड़ा हादसा: पुल ढहने से कम से कम 32 मजदूरों की मौत (Video)

Edited By Updated: 17 Nov, 2025 04:35 AM

major accident in congo s copper mines

कांगो के दक्षिण-पूर्वी इलाके में स्थित एक अर्ध-औद्योगिक तांबा खदान में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। कलांडो साइट (लुआलाबा प्रांत) में खदान के अंदर बना एक संकरा पुल अचानक टूट गया, जिसमें कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। यह इस साल कांगो में खनन से...

इंटरनेशनल डेस्कः कांगो के दक्षिण-पूर्वी इलाके में स्थित एक अर्ध-औद्योगिक तांबा खदान में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। कलांडो साइट (लुआलाबा प्रांत) में खदान के अंदर बना एक संकरा पुल अचानक टूट गया, जिसमें कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। यह इस साल कांगो में खनन से जुड़ा सबसे घातक हादसों में से एक माना जा रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

कांगो की आर्टिसनल माइनिंग एजेंसी SAEMAPE के मुताबिक, मौके पर सैन्य कर्मियों की ओर से कथित तौर पर गोलियों की आवाज़ सुनाई दी। गोलियों की आवाज़ से खदान में काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। मजदूर डरकर भागने लगे और बड़ी संख्या पुल की तरफ दौड़ पड़ी। अचानक भीड़ का भार पुल सह नहीं पाया और टूट गया, जिससे मजदूर एक-दूसरे पर गिर गए।

SAEMAPE के एक अधिकारी ने बताया कि मौके पर 49 लोगों की मौत की आशंका है और 20 से ज्यादा लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर सरकारी मंत्री रॉय कौम्बा ने अब तक 32 मौतों की पुष्टि की है। रविवार तक बचाव अभियान जारी रहा और प्रशासन अंतिम आंकड़े की पुष्टि में जुटा रहा।


जांच की मांग तेज

मानवाधिकार संगठन "इनिशिएटिव फॉर द प्रोटेक्शन ऑफ ह्यूमन राइट्स" ने इस दुर्घटना में सेना की भूमिका की स्वतंत्र जांच की मांग की है। रिपोर्टों के अनुसार, हादसे से ठीक पहले मजदूरों और सैनिकों के बीच झड़प की भी बातें सामने आई हैं।

कांगो में खतरनाक है आर्टिसनल माइनिंग

कांगो में 15–20 लाख लोग आर्टिसनल माइनिंग (छोटे स्तर पर खनन) में शामिल हैं। ज़्यादातर खदानों में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम नहीं होते। मजदूर बहुत कम उपकरणों के साथ गहरे गड्ढों में उतरते हैं। हर साल सुरंग धंसने, भूस्खलन, और अव्यवस्थित संरचनाओं के कारण सैकड़ों मौतें होती हैं। इस बार भी जिस पुल पर मजदूरों की भीड़ थी, वह बहुत कमजोर था और अचानक वजन बढ़ने से ध्वस्त हो गया।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!