इंडोनेशियाः 7 मंजिला ऑफिस बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कम-से-कम 20 लोगों की मौत

Edited By Updated: 09 Dec, 2025 03:36 PM

seven storey building catches fire in indonesia s jakarta 20 killed

जकार्ता की एक सात-मंजिला ऑफिस बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। आग तेजी से पूरी इमारत में फैल गई, जिससे कई कर्मचारी फँस गए। फायर टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, जबकि आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

International Desk: मंगलवार को  इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता की एक सात मंजिला ऑफिस बिल्डिंग में भयंकर आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में कम-से-कम 20 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आग बिल्डिंग की पहली मंजिल से शुरू हुई, और घनी धुआं व तेज लपटों के साथ तेजी से पूरे भवन में फैल गई। 

 

घटना उस वक्त हुई जब कई कर्मचारी भवन के अंदर मौजूद थे। आग लगने की जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा, लेकिन कई लोग फँस गए थे।  प्रारंभिक जानकारी में मृतकों की संख्या में अंतर रहा। कुछ सूत्रों ने 17 मृत्यु की पुष्टि की है, जबकि अन्य रिपोर्टों में यह संख्या 20 बताई गई। आग बुझाने व फंसे लोगों को बचाने का काम जारी है। राहत-कार्य व शव निकलने की प्रक्रिया अभी जारी है। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!