नाव पलटने से हुआ बड़ा हादसा, कम से कम 18 प्रवासियों की मौत

Edited By Updated: 07 Dec, 2025 10:31 PM

at least 18 migrants died in a boat capsize accident

ग्रीस के अधिकारियों ने बताया कि क्रेते द्वीप के दक्षिण में शनिवार को एक फुली हुई नाव (Inflatable Boat) पलट गई, जिसमें सवार कम से कम 18 प्रवासियों की मौत हो गई। ये लोग भूमध्य सागर पार करके यूरोप पहुँचने की कोशिश कर रहे थे।

इंटरनेशनल डेस्कः ग्रीस के अधिकारियों ने बताया कि क्रेते द्वीप के दक्षिण में शनिवार को एक फुली हुई नाव (Inflatable Boat) पलट गई, जिसमें सवार कम से कम 18 प्रवासियों की मौत हो गई। ये लोग भूमध्य सागर पार करके यूरोप पहुँचने की कोशिश कर रहे थे।

कैसे सामने आया हादसा?

अधिकारियों के मुताबिक, नाव आधी डूबी हुई थी और उसे एक गुजरते हुए तुर्की के व्यापारी जहाज ने देखा। जहाज ने तुरंत सूचना दी। दो लोगों को जीवित बचा लिया गया बाकी लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

खोज और बचाव अभियान

राहत कार्य बड़े स्तर पर चल रहा है। फ्रोंटेक्स (EU की सीमा एजेंसी) का एक जहाज, एक विमान, ग्रीक तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर और तीन व्यापारी जहाज। ये सभी मिलकर समुद्र में लापता लोगों को खोज रहे हैं।

ग्रीस में प्रवासी हादसे क्यों आम हैं?

ग्रीस यूरोपीय संघ में प्रवेश का बड़ा रास्ता माना जाता है। मध्य पूर्व, अफ्रीका और एशिया से संघर्ष, गरीबी और असुरक्षा से भागकर लोग यहां आते हैं। पहले लोग तुर्की से ग्रीक द्वीपों तक छोटी फुली नावों में आते थे। लेकिन गश्त बढ़ने और अवैध प्रवेश रोकने की कड़ी कार्रवाई की वजह से यह मार्ग अब कम हो गया है।

लीबिया से क्रेते आने वालों की संख्या बढ़ी

हाल के महीनों में लीबिया से सीधे क्रेते तक आने वाली नावों की संख्या बढ़ी है, जिससे समुद्र में खतरनाक यात्राओं का जोखिम और बढ़ गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!