ब्रिटेन के सबसे व्यस्त पोर्ट पर प्रदर्शन; नकाबपोशों ने अचानक किया कब्जा, बंद हुआ सारा यातायात(Video)

Edited By Updated: 05 Sep, 2026 08:11 PM

masked men block traffic at uk s dover port amid anti immigrant tensions

ब्रिटेन के डोवर बंदरगाह के प्रवेश मार्ग पर शनिवार को नकाबपोश लोगों के समूह ने प्रदर्शन कर यातायात रोक दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत शुरू की। प्रदर्शन के कारण 6.4 किलोमीटर लंबा जाम लगा और यात्रियों को करीब 45 मिनट की देरी हुई। प्रदर्शन का...

London: ब्रिटेन के सबसे व्यस्त बंदरगाह के प्रवेश द्वार को शनिवार को नकाबपोश लोगों के एक समूह ने अवरुद्ध कर दिया। पुलिस ने बताया कि वह प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रही है। डोवर बंदरगाह ने बताया कि ''सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़ी घटना'' के कारण बंदरगाह से आने-जाने वाला सभी यातायात रोक दिया गया है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में दिखा कि काले कपड़े पहने और चेहरे ढके कई दर्जन लोग बंदरगाह के पास एक प्रमुख सड़क पर खड़े होकर उसे अवरुद्ध किए हुए थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि प्रदर्शनकारी किस मांग को लेकर विरोध कर रहे थे।

 

राष्ट्रीय राजमार्ग एजेंसी ने बताया कि प्रदर्शन के कारण 6.4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और लोगों को 45 मिनट तक की देरी का सामना करना पड़ा। डोवर और फ्रांस के कैलैस के बीच जहाज सेवा संचालित करने वाली पीएंडओ फेरीज ने बताया कि उसके जहाज निर्धारित समय के अनुसार संचालित किए जा रहे हैं। कंपनी ने कहा कि जिन यात्रियों के जहाज छूट गए हैं, उन्हें अगली उपलब्ध सेवा से यात्रा की सुविधा दी जाएगी। लंदन से करीब 110 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित डोवर पहले भी प्रवासियों के खिलाफ प्रदर्शनों का केंद्र रहा है।

 

ये प्रदर्शन फ्रांस से छोटी नौकाओं के जरिये इंग्लिश चैनल पार कर आने वाले प्रवासियों को लेकर किए गए हैं। धुर दक्षिणपंथी पार्टी 'रिफॉर्म यूके' के नेता निगेल फराज समेत कुछ नेताओं ने इस मुद्दे को उठाया है। उन्होंने शुक्रवार को दिए भाषण में शरण मांगने वालों को ''आक्रमण'' करार दिया। लेबर पार्टी की सरकार का कहना है कि ब्रिटेन और फ्रांस की कानून लागू करने वाली एजेंसियों के बढ़े हुए सहयोग से इस साल इंग्लिश चैनल पार करने वाले लोगों की संख्या 2025 की तुलना में 40 प्रतिशत से अधिक कम हुई है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!