पाकिस्तान में खूनखराबा: बंदूकधारियों का जांच चौकी पर हमला, एक पुलिसकर्मी की मौत

Edited By Updated: 22 Dec, 2025 05:06 PM

one police officer killed in an attack on a checkpoint in pakistan

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हांगू जिले में एक पुलिस जांच चौकी पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया। इस गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में मुठभेड़ और तलाशी अभियान शुरू किया गया।

Peshawar: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक जांच चौकी पर अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला रविवार को हुआ। खैबर पख्तूनख्वा के हांगू जिले में सिटी पुलिस थाने की सीमा के भीतर स्थित काजी तालाब जांच चौकी पर सशस्त्र हमलावरों ने गोलीबारी की।

 

पुलिस के मुताबिक, कांस्टेबल अली रजा की हमले में गंभीर रूप से घायल होने के कारण मौत हो गई। हमले में घायल हुए अन्य दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के तुरंत बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस एवं सशस्त्र हमलावरों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!