Pakistan : हिमस्खलन की चपेट आया घर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल

Edited By Updated: 23 Jan, 2026 11:19 PM

pakistan avalanche house hit by avalanche 9 people died painfully

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को एक घर के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने से नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उपायुक्त कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि पर्वतीय चित्राल जिले के डोमेल क्षेत्र में हुई इस...

पेशावरः पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को एक घर के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने से नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उपायुक्त कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि पर्वतीय चित्राल जिले के डोमेल क्षेत्र में हुई इस घटना में एक बच्चा भी घायल हो गया। 

उन्होंने बताया, “डोमेल में एक आवासीय मकान पर हिमस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें चार महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई।” 

उन्होंने बताया कि मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस बीच, खैबर जिले की तिराह घाटी में बचाव अभियान जारी है, जहां हाल ही में हुई भारी बर्फबारी के कारण विस्थापित लोग फंसे हुए थे। खैबर के उपायुक्त बिलाल शाहिद ने बताया कि जिला प्रशासन की देखरेख में समय पर उपाय किए गए, जिससे सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित निकाला जा सका।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!