पाकिस्तान में फिर पोलियो रोधक टीम बनी निशाना, हमले में पुलिसकर्मी की मौत

Edited By Updated: 03 Feb, 2026 03:53 PM

policeman killed in attack targeting polio team in northwest pakista

खैबर पख्तूनख्वा के मीर अली इलाके में पोलियो टीकाकरण टीम पर हमला हुआ, जिसमें सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। हमलावर भाग गए, और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर खोज अभियान शुरू किया। पाकिस्तान में पोलियो टीमों पर ऐसे हमले लगातार होते रहे...

Peshawar: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने पोलियो टीकाकरण टीम को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की जिसमें टीम की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार को अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान जिले की मीर अली तहसील में हुई। हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

 

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और पूरे इलाके की घेराबंदी की। क्षेत्र में हमलावरों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया है। पाकिस्तान में पिछले एक दशक में पोलियो कर्मियों और उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर बार-बार हमले हुए हैं, विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा के कुछ हिस्सों में। इन खतरों के ोोबावजूद, सरकार कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच देशव्यापी पोलियो अभियान जारी रखे हुए है।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!