अमेरिका के पूर्व एनएसए रॉबर्ट सी मैकफर्लेन का 84 साल की उम्र में निधन

Edited By Updated: 14 May, 2022 10:46 AM

pti international story

वाशिंगटन, 14 मई (एपी) व्हाइट हाउस के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) रॉबर्ट सी मैकफर्लेन का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे।

वाशिंगटन, 14 मई (एपी) व्हाइट हाउस के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) रॉबर्ट सी मैकफर्लेन का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे।
परिवार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, वाशिंगटन में रहने वाले मैकफर्लेन ने बृहस्पतिवार को मिशिगन के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका निधन बीमारी से जुड़ी जटिलताओं के कारण हुआ।

बयान में कहा गया है, ''मैकफर्लेन के परिवार के रूप में हम अपने प्यारे पति, पिता और दादा के खोने का गहरा दुख साझा करना चाहते हैं। हम अपने जीवन पर उनके गहरा प्रभाव के बारे में बताना चाहते हैं।”
इसमें कहा गया है, “हालांकि, मैकफर्लेन को एक रणनीतिक-राजनीतिक विचारक के रूप में पहचाना जाता है, लेकिन हम उन्हें उनकी गर्मजोशी, बुद्धिमानी और ईश्वर के प्रति उनकी गहरी आस्था व दूसरों की सेवा करने की प्रतिबद्धता के लिए याद करते हैं।''
एपी फाल्गुनी पारुल पारुल 1405 1046 वाशिंगटन

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!