अमेरिका में डीजल की कीमतों ने तोड़ा पिछला रिकॉर्ड, 5.82 डॉलर प्रति गैलन पहुंचा दाम

Edited By Updated: 04 Sep, 2026 04:16 PM

diesel prices in the us have broken the previous record

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी रिफाइनिंग क्षेत्र में क्षमता की कमी के कारण अमेरिका में खुदरा डीजल की राष्ट्रीय औसत कीमत एक नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी है।

New York : कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी रिफाइनिंग क्षेत्र में क्षमता की कमी के कारण अमेरिका में खुदरा डीजल की राष्ट्रीय औसत कीमत एक नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी है।

ईंधन बचत प्लेटफॉर्म ‘गैस-बडी' के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार दोपहर अमेरिकी डीजल की राष्ट्रीय औसत कीमत बढ़कर 5.820 डॉलर प्रति गैलन हो गयी। इसने जून 2022 में दर्ज 5.819 डॉलर प्रति गैलन के पिछले सर्वकालिक उच्च स्तर को पीछे छोड़ दिया है। न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में अक्टूबर डिलीवरी के लिए वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट की कीमत गुरुवार को 28 सेंट या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 91.30 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुई। गैस-बडी के पेट्रोलियम विश्लेषण प्रमुख पैट्रिक डी हान के अनुसार, वर्ष 2026 में अमेरिकी डीजल की राष्ट्रीय औसत कीमत 2022 के स्तर को पार कर सकती है।

इसके अलावा, गैस-बडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, इस वर्ष आगामी लेबर डे वीकेंड पर अमेरिकी पेट्रोल की औसत कीमत 4.03 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच जायेगी। यह 2025 की तुलना में 87 सेंट अधिक है। यह 2012 के 3.83 डॉलर प्रति गैलन के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए लेबर डे पर दर्ज अब तक का सबसे उच्चतम स्तर होगा। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!