पुतिन ने यूक्रेन पर 30 दिनों के लिए हमले रोकने पर सहमति जताई : क्रेमलिन

Edited By Updated: 18 Mar, 2025 11:22 PM

putin agreed to halt attacks on ukraine for 30 days kremlin

यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बातचीत जारी है। यह फोन कॉल सुबह 10 बजे (यूएस समय) शुरू हुआ और अब तक 90 मिनट से ज्यादा हो चुके हैं। व्हाइट हाउस के मुताबिक,...

इंटरनेशनल डेस्क : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर हमलों को 30 दिनों के लिए रोकने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। क्रेमलिन ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। फोन कॉल में अमेरिका के 30-दिवसीय युद्धविराम प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई, जिसे यूक्रेन ने पिछले सप्ताह मंजूरी दी थी। अब सभी की नजरें इस फैसले के आगे के असर पर टिकी हैं।

रूसी सेना को मिला आदेश

पुतिन ने रूसी सेना को इस अस्थायी युद्धविराम को लागू करने का निर्देश दिया। इसे रूस-यूक्रेन युद्ध में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

युद्ध का जल्द समाधान जरूरी: पुतिन

पुतिन ने कहा कि युद्ध का हल व्यापक, स्थायी और दीर्घकालिक होना चाहिए, जिसमें रूस के सुरक्षा हितों का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि संघर्ष के मूल कारणों को हल करना जरूरी है।

यूक्रेन की स्थिति और रूस की शर्तें

यूक्रेन ने 30 दिनों के लिए अस्थायी युद्धविराम को स्वीकार किया है, लेकिन रूस ने कुछ शर्तें रखी हैं, जिन्हें मास्को गैर-परक्राम्य मानता है।

  • कीव चाहता है कि रूस बिना शर्त युद्धविराम स्वीकार करे, जबकि पुतिन का कहना है कि रूस की शर्तें पूरी होने पर ही बातचीत आगे बढ़ेगी।
  • रूस ने यह भी साफ कर दिया है कि वह यूक्रेन में नाटो सैनिकों की तैनाती को कभी स्वीकार नहीं करेगा।
  • पुतिन चाहते हैं कि अमेरिका यूक्रेन को हथियार देना बंद करे, ताकि शांति समझौते पर बात हो सके।

जमीन और परमाणु संयंत्र पर चर्चा

ट्रंप ने कहा है कि वे पुतिन के साथ यूक्रेन के कुछ क्षेत्रों और ज़ापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र को लेकर चर्चा करेंगे, जो युद्ध की शुरुआत में रूस के कब्जे में चला गया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि शांति समझौते के कई मुद्दों पर सहमति बन चुकी है, लेकिन अभी भी कई बातें तय होनी बाकी हैं। उन्होंने कहा कि यह बातचीत "बहुत महत्वपूर्ण चरण" में पहुंच चुकी है और सभी को इसके नतीजे का इंतजार है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!