शेनझोउ-20 मिशन पर ग्रहण ! अंतरिक्ष में फंस गए चीनी यात्री, माइक्रो मलबे ने बढ़ाई टेंशन

Edited By Updated: 05 Nov, 2025 03:04 PM

return of chinese astronauts delayed after spacecraft struck by debris

चीन के शेनझोउ-20 अंतरिक्ष यान से लौटने वाले दल की पृथ्वी वापसी अचानक टाल दी गई है। चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी के मुताबिक, यह फैसला सूक्ष्म अंतरिक्ष मलबे के संभावित खतरे को देखते हुए लिया गया है। तीनों अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित हैं, और वापसी तभी होगी जब...

Bejing: चीन के अंतरिक्ष स्टेशन पर तैनात दल की बुधवार को निर्धारित वापसी को टाल दिया गया है। ऐसा संदेह है कि अंतरिक्ष यान पर सूक्ष्म अंतरिक्ष मलबे का प्रभाव पड़ा है। यह घोषणा ‘चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी' (CMSAए) ने की। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि वापसी में देरी का निर्णय अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा और मिशन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। चीन अपने अंतरिक्ष स्टेशन के दल को हर छह महीने में बदलता है। शनिवार को शेनझोउ-20 अंतरिक्ष यान ने शेनझोउ-21 दल के साथ कक्षा में कार्यभार हस्तांतरण पूरा किया था और उसका बुधवार को पृथ्वी पर लौटने का कार्यक्रम था।

 

शेनझोउ-20 में वर्तमान अंतरिक्ष दल सवार है। मंगलवार को अंतरिक्ष स्टेशन पर तैनात तीन सदस्यीय दल ने कार्यभार हस्तांतरण समारोह आयोजित किया और औपचारिक रूप से स्टेशन की चाबियां नए दल को सौंप दीं। आधिकारिक मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शेनझोउ-20 दल में शामिल चेन डोंग, चेन झोंगरुई और वांग जिए ने अपने सभी निर्धारित कार्य पूरे कर लिए हैं और उन्हें बुधवार को उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के डोंगफेंग लैंडिंग स्थल पर लौटना था। हालांकि, अब उनकी वापसी स्थगित कर दी गई है। चीन ने गत शुक्रवार को शेनझोउ-21 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित किया था, जिसने तीन नए अंतरिक्ष यात्रियों को छह महीने के मिशन पर अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचाया है।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!