ईरान युद्ध के बीच PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति को लगाया फोन, जानें क्या-क्या हुई बात

Edited By Updated: 17 Mar, 2026 10:05 PM

pm modi calls uae president amid iran war

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बातचीत की।

नेशनल डेस्कः भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।  


पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, मैंने अपने भाई, UAE के राष्ट्रपति HH शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान से बात की और उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

हमने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। हमने UAE पर हुए उन सभी हमलों की भारत की ओर से कड़ी निंदा दोहराई, जिनके कारण बेकसूर लोगों की जान गई और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। हम इस बात पर सहमत हुए कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना कितना महत्वपूर्ण है। हम इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की जल्द बहाली के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!