Edited By Anu Malhotra,Updated: 12 Sep, 2026 08:08 PM

रूस के उत्तरी क्षेत्र अर्खांगेल्स्क (Arkhangelsk) में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक मिनीबस, लकड़ी से भरे ट्रक और एक कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों सहित कम से कम 13 लोगों की मौके पर ही मौत...
रूस: रूस के उत्तरी क्षेत्र अर्खांगेल्स्क (Arkhangelsk) में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक मिनीबस, लकड़ी से भरे ट्रक और एक कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों सहित कम से कम 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बस किसी दूसरी गाड़ी से आगे निकलने की कोशिश कर रही थी, तभी वह ट्रक से टकरा गई। सरकारी समाचार एजेंसी RIA ने आंतरिक मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से बताया कि मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
घायलों में से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि तीन की हालत बेहद नाजुक है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर कई आपातकालीन चिकित्सा टीमें तैनात की गई हैं। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया गया है।