दिल्ली में बूंदाबांदी के आसार: न्यूनतम तापमान 28°C दर्ज, मध्यम श्रेणी में हवा की गुणवत्ता

Edited By Updated: 13 Aug, 2026 10:43 AM

minimum temperature in delhi at 28 degrees celsius light rain expected

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य औसत से 1 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने दिन...

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य औसत से 1 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने दिन भर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

विभाग ने अनुमान लगाया है कि दिन में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 106 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। 

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!