नेवी अफसर ने भीड़ पर चढ़ा दी तेजरफ्तार कार; बेरहमी से कुचल डाले लोग,  6 की मौत व कई घायल (Video)

Edited By Updated: 13 Jul, 2026 11:35 AM

several people killed in chile after car driven by navy officer crashes

चिली के वीना डेल मार शहर में नौसेना अधिकारी की निजी कार खुले बाजार में घुस गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार हादसे में कम से कम 6 लोगों की मौत और कई अन्य घायल हुए हैं। चालक को हिरासत में लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

International Desk: चिली की नौसेना के एक  अफसर की निजी कार रविवार को तटीय शहर वीना डेल मार  (Viña del Mar)के एक खुले बाजार में घुस गई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य घायल हो गए। चिली की नौसेना ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक फुटेज में कार को बाजार की दुकानों में घुसते हुए देखा जा सकता है। अन्य वीडियो में चालक को पुलिसकर्मी एक पुलिस वाहन तक ले जाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि गुस्साए लोग उसके पीछे दौड़ रहे हैं। नौसेना ने अपने बयान में कहा, ''इस दुर्घटना में कई लोगों की मौत हुई है और कई अन्य लोगों को अलग-अलग स्तर की गंभीर चोटें आयी हैं।''

 

🇨🇱 A car rammed a crowd in Chile, killing six people and injuring about ten more.

According to local media, the driver was a military man and has been detained. The cause of the accident is under investigation. pic.twitter.com/X1Goz9pV4Z

— Маrina Wolf (@volkova_ma57183) July 12, 2026

नौसेना ने कहा कि वह हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है। हालांकि, नौसेना ने मृतकों की आधिकारिक संख्या नहीं बताई, लेकिन स्थानीय मीडिया के अनुसार इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हुई है। चिली के राष्ट्रपति जोस एंटोनियो कास्ट ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि इस हादसे से पूरा देश दुखी है। उन्होंने कहा, ''इस घटना से प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता के लिए सभी सरकारी संस्थान काम कर रहे हैं और इस हादसे के लिए जवाबदेही तय की जाएगी।''    

#URGENTE 🚨 🇨🇱 | Un cabo de la infantería de marina de Chile, que estaba fuera de servicio, embistió este domingo su vehículo contra una feria callejera en la ciudad de Viña del Mar, en un hecho que dejó seis muertos y múltiples heridos, confirmó la Armada en un comunicado. pic.twitter.com/pH0kvyAPr8

— PanAm Post Español (@PanAmPost_es) July 13, 2026

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!