दर्दनाक हादसा: बस और एंबुलेंस की भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत, 5 अन्य घायल

Edited By Updated: 22 Aug, 2025 12:41 AM

six people died as a bus collided with an ambulance

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बृहस्पतिवार को एक यात्री बस और एंबुलेंस के बीच हुई टक्कर में चार बचावकर्मियों सहित छह लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना लाहौर से लगभग 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले...

नेशनल डेस्क: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बृहस्पतिवार को एक यात्री बस और एंबुलेंस के बीच हुई टक्कर में चार बचावकर्मियों सहित छह लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना लाहौर से लगभग 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले में हुई।

‘रेस्क्यू 1122' के प्रवक्ता के अनुसार, मोटरसाइकिल से टकराने से बचने की कोशिश में एक यात्री बस विपरीत दिशा से आ रही आपातकालीन सेवा की एंबुलेंस से टकरा गई। उन्होंने कहा, ‘‘चार बचावकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई गई है।'' पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने घटना पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!