तालिबान मुखिया ने अपनी सरकार के अधिकारियों को शादी को लेकर दिए ये सख्त निर्देश

Edited By Tanuja,Updated: 21 May, 2022 12:45 PM

taliban instructs its officials not to marry more than once

अफगानिस्तान में तालिबान के मुखिया हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने अपनी अंतरिम सरकार के अधिकारियों को शादी को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं...

 काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान के मुखिया हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने अपनी अंतरिम सरकार के अधिकारियों को शादी को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। अखुंदजादा ने अधिकारियों को एक से ज्यादा बार शादी न करने का आदेश दिया है। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा की ओर से अधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा गया है कि वह दो, तीन या चार शादियां न करें। ये जरूरी भी नहीं है और महंगा भी पड़ता है।

 

पिछले साल सत्ता में आने से पहले जनवरी में तालिबान ने इसी तरह का फरमान जारी किया था। इसमें तालिबान ने नेताओं और कमांडरों को कई पत्नियां रखने पर रोक लगा दी थी। उस दारौन तालिबान ने कहा था कि इस तरह की प्रथा से हमारे दुश्मनों को आलोचना का मौका मिल जाता है। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक दहेज को लेकर लोग शिकायत कर रहे थे। कुछ लोगों ने अपने उच्चाधिकारियों से दहेज देने में सहायता के लिए पैसे मांगे थे।

 

कई शिकायतें मिलने के बाद इस तरह का आदेश अब तालिबान ने जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक कुछ इलाकों में 20 लाख अफगानी लगभग 20,23,283 रुपए को दहेज के रूप में दिया जाता है। तालिबान के अधिकारी दहेज की इसी रकम से अपनी दूसरी शादी करते हैं। TTP के सामने घुटने टेकने को तैयार पाकिस्तानी सेना! बातचीत के लिए काबुल पहुंचा बदनाम फैज़ हमीद।

 

दिसंबर 2021 में तालिबान ने महिला अधिकारों से जुड़ा एक आदेश दिया था, जिसमें कहा गया था कि महिलाओं को संपत्ति की तरह न समझा जाए। शादी में उनकी सहमति होनी चाहिए। तालिबान के प्रवक्ता जबीहिल्लाह मुहाजिद ने आदेश में कहा, 'महिला कोई संपत्ति नहीं है, बल्कि वह एक स्वतंत्र इंसान है। कोई भी उसे शांति के लिए या दुश्मनी खत्म करने के बदले नहीं दे सकता है।'

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!