आम चुनाव में विलंब के लिए कोई जगह नहीं हैः नवाज शरीफ

Edited By Updated: 05 Apr, 2018 11:13 AM

there is no place for delay in general elections nawaz sharif

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दिन कुछ खासा अच्छे नहीं चल रहे हालही में नवाज शरीफ तालिबान के निशाने पर आ गए है। इसी बीच शरीफ ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान सैनिक शासन में फंस

इस्लामाबादः पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दिन कुछ खासा अच्छे नहीं चल रहे हालही में नवाज शरीफ तालिबान के निशाने पर आ गए है। इसी बीच शरीफ ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान सैनिक शासन में फंस गया है जैसा कि वह पहले ही चेतावनी दे चुके थे कि उनकी पार्टी को आम चुनाव में देरी मंजूर नहीं है। मालूम हो कि पाकिस्तान में जुलाई में आम चुनाव होना है।

शरीफ के परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में सुनवाई के बाद इस्लामाबाद में अदालत के बाहर पत्रकारों से बातचीत में शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान में बड़े नेताओं के खिलाफ संदिग्ध खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी को इस तरह की गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। शरीफ ने कहा कि देश को ब्रिटेन से आजादी मिल गई लेकिन अभी भी यह सैनिक शासन में फंसा हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘आम चुनाव में विलंब के लिए कोई जगह नहीं है, इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।’ शरीफ ने पूर्व राष्ट्रपति आसीफ अली जरदारी पर हमला करते हुए कहा, ‘मैं आंतरिक कार्यों के बारे में नहीं जानता हूं, लेकिन पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के सहअध्यक्ष की हरकतें शर्मनाक हैं।’ उन्होंने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की अलोचना करते हुए कहा कि राजनेताओं के पास सिद्धांत और विचारधारा होनी चाहिए। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!