Heavy snowfall : इस देश में भारी बर्फबारी का कहर, अब तक 35 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल

Edited By Updated: 04 Feb, 2026 09:49 PM

this country is experiencing the devastating effects of heavy snowfall

जापान में 20 जनवरी को शुरू हुई भारी बर्फबारी में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है और 358 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जापान की अग्नि एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एजेंसी ने बताया कि निगाता, अकिता, यामागाता, होक्काइडो और आओमोरी...

इंटरनेशनल डेस्कः जापान में 20 जनवरी को शुरू हुई भारी बर्फबारी में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है और 358 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जापान की अग्नि एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एजेंसी ने बताया कि निगाता, अकिता, यामागाता, होक्काइडो और आओमोरी सहित कई जनपदों में मौतें दर्ज की गई हैं। 
PunjabKesari
जापान सागर के तट पर मौजूद निगाता जनपद सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जहां 12 लोग मारे जा चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार, कई लोग सड़कों और छतों से बर्फ हटाते हुए मरे हैं, जिनमें छत से गिरकर मरने वाले भी शामिल हैं। काम के दौरान अचानक बुखार आने से भी कई लोगों की मौत हुई है। 
PunjabKesari
जापान के मौसम विभाग ने कहा कि शीतकालीन दबाव के एक पैटर्न के कारण जापान सागर के किनारे भारी बफर्बारी हुई है। सरकारी प्रसारक एनएचके ने कहा कि आओमोरी जनपद में 4.3 मीटर से ज्यादा बर्फ इकट्टा हो गई है, जबकि निगाता के कई इलाकों में तीन मीटर तक बर्फ जमा हुई है। 
PunjabKesari
क्योडो न्यूज़ ने कहा कि कड़ाके की ठंड ने 14 रिहाइशी इमारतों को भी नुकसान पहुंचाया है। जापान के कई इलाकों में ठंड कम होने के बाद प्रशासन ने लोगों को हिमस्खलन, छत से बर्फ गिरने की घटनाओं और यातायात जाम से बचने की चेतावनी दी है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!