होर्मुज से गुजरने पर अब लगेगा शुल्क… ईरान ने इस देश के साथ मिलकर बनाया प्लान

Edited By Updated: 02 Apr, 2026 10:54 PM

there will now be a fee for passing through hormuz

ईरान ने दुनिया के सबसे अहम तेल मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बड़ा कदम उठाने के संकेत दिए हैं। अब इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों पर ट्रांजिट शुल्क लगाया जा सकता है। यह जानकारी ईरान के कानूनी और अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप मंत्री Kazem Gharibabadi...

इंटरनेशनल डेस्कः ईरान ने दुनिया के सबसे अहम तेल मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बड़ा कदम उठाने के संकेत दिए हैं। अब इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों पर ट्रांजिट शुल्क लगाया जा सकता है। यह जानकारी ईरान के कानूनी और अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप मंत्री Kazem Gharibabadi के बयान से सामने आई है।

जहाजों के लिए अलग-अलग नियम की तैयारी
जानकारी के अनुसार, ईरान आने वाले हफ्तों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों के लिए दो अलग-अलग प्रोटोकॉल जारी करेगा। एक व्यावसायिक जहाजों के लिए और दूसरा सैन्य जहाजों के लिए। इस प्रस्तावित योजना पर ईरान की संसद और सरकार विचार कर रही है।

ओमान के साथ मिलकर बनेगा नया सिस्टम
इस बीच ओमान के साथ मिलकर ईरान इस मार्ग पर जहाजों की आवाजाही की निगरानी के लिए भी नया प्रोटोकॉल तैयार कर रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद वैश्विक तेल बाजार में हलचल तेज हो गई है।

युद्ध के बाद लगभग बंद हुआ था रास्ता
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के तेल परिवहन का प्रमुख मार्ग है। लेकिन 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद शुरू हुए युद्ध के चलते यह मार्ग लगभग बंद हो गया था। इससे वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हुई और कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला।

तेल की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड
तेल की बढ़ती कीमतों का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ा है। अमेरिका में पेट्रोल की कीमतें एक महीने में 30% से ज्यादा बढ़कर 4 डॉलर प्रति गैलन के पार पहुंच गईं।

ट्रंप के बयान से बाजार में उतार-चढ़ाव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट आई थी। उन्होंने संकेत दिया था कि ईरान के साथ युद्ध कई हफ्तों तक जारी रह सकता है। हालांकि, जैसे ही ईरान और ओमान के बीच नए प्रोटोकॉल की खबर सामने आई, अमेरिकी शेयर बाजारों में फिर तेजी लौट आई।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!