दर्दनाक हादसाः नाव में आग लगने से 50 लोगों की मौत, सैंकड़ों लापता

Edited By Updated: 17 Apr, 2025 06:17 AM

tragic accident 50 people died and hundreds missing due to fire in a boat

उत्तर-पश्चिमी कांगो में आग लगने के बाद एक नाव पलट गई, जिससे कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग लापता हो गए। एक स्थानीय अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इंटरनेशनल डेस्कः उत्तर-पश्चिमी कांगो में आग लगने के बाद एक नाव पलट गई, जिससे कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग लापता हो गए। एक स्थानीय अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि कांगों नदी में मंगलवार देर रात को यह घटना हुई थी, जिसमें कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं और कई व्यक्तियों को बचा लिया गया है। रेड क्रॉस और प्रांतीय अधिकारियों की सहायता से बचाव दल बुधवार को भी लापता लोगों की तलाश कर रहा है। संबंधित अधिकारी कोम्पीटेंट लोयोको ने समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस' को बताया कि मोटर चालित लकड़ी की नाव में लगभग 400 यात्री सवार थे, लेकिन मबंडाका शहर के पास इसमें आग लग गई। 

उन्होंने बताया कि ‘एचबी कोंगोलो' नामक नाव मतानकुमु बंदरगाह से बोलोम्बा क्षेत्र के लिए रवाना हुई थी। अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में बचाए गए लगभग 100 लोगों को मबंडाका टाउन हॉल में एक अस्थायी आश्रय में ले जाया गया है। वहीं, घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

लोयोको ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब एक महिला नाव पर खाना बना रही थी। उन्होंने बताया कि नाव में आग लग जाने के बाद महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग नदी में कूद गए और उनकी जान चली गई क्योंकि वे तैरना नहीं जानते थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!