Trump ने तरनजीत सिंह संधू को दी शुभकामनाएं, दिल्ली के नए LG के लिए 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा खास संदेश

Edited By Updated: 17 Apr, 2026 01:47 PM

trump congratulates sandhu on being appointed lieutenant governor of delhi

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अनुभवी राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल (LG) नियुक्त किए जाने पर खुशी जाहिर की है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' के जरिए संधू को उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं और भारत-अमेरिका...

इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अनुभवी राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल (LG) नियुक्त किए जाने पर खुशी जाहिर की है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' के जरिए संधू को उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं और भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की।

ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर खास संदेश लिखते हुए कहा, ''दिल्ली का नया उपराज्यपाल बनाए जाने पर तरनजीत संधू को बधाई! एक अनुभवी राजनयिक और अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत के रूप में उन्होंने अमेरिका एवं भारत के बीच संबंधों को मजबूत करने के प्रति हमेशा गहरी प्रतिबद्धता दिखाई।'' 

यह भी पढ़ें: Delhi Factory Fire: भीषण आग की चपेट में आई जूता फैक्ट्री, धुएं के गुबार से घिर गई पूरी बिल्डिंग

PunjabKesari

संधू 2020 से 2024 तक अमेरिका में भारत के राजदूत रहे। ट्रंप ने कहा, ''दिल्ली की प्रगति का नेतृत्व करने और वैश्विक संबंधों को आगे बढ़ाने में उनकी सफलता की कामना करता हूं।'' संधू को पांच मार्च को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था। 

यह भी पढ़ें: Indonesia विमान हादसा: लापता हेलीकॉप्टर का मिला मलबा, सभी 8 लोगों की मौत

भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) से सेवानिवृत्त होने के बाद संधू 2024 के लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। भाजपा ने संधू को अमृतसर से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!