ट्रम्प ने महिला नेताओं के साथ फोन पर की थी बदतमीजी: रिपोर्ट

Edited By Updated: 30 Jun, 2020 05:54 PM

trump had misbehaved with women leaders on the phone report

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री थेरेसा मे तथा अन्य विश्व नेताओं के साथ बार-बार फोन करने और बातचीत के दौरान ‘धमकी'' और ‘अमर्यादित'' भाषा का इस्तेमाल किए जाने का पता चला है।...

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री थेरेसा मे तथा अन्य विश्व नेताओं के साथ बार-बार फोन करने और बातचीत के दौरान ‘धमकी' और ‘अमर्यादित' भाषा का इस्तेमाल किए जाने का पता चला है। सीएनएन ब्राडकॉस्टर ने विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प मर्केल के साथ फोन पर बातचीत में उनके साथ काफी अपमानजनक तरीके से पेश आए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने जर्मन चांसलर को ‘बेवकूफ' कहा और उन पर आरोप लगाया था कि वह रूसियों की जेब में है। इसी प्रकार मे के साथ फोन पर बातचीत में ट्रम्प ने कई अपमानजनक टिप्पणियां की थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने मे के ब्रेक्सिट के प्रति द्दष्टिकोण, नाटो और आव्रजन से संबंधित मुद्दों का उल्लेख करते हुए उन्हें ‘मूर्ख' कहा था। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प ने फोन पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल ब्रॉन समेत अन्य विश्व नेताओं का भी मजाक उड़ाया और उन्हें अपमानित किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!