नेपाल बाढ़ के बीच मां-बेटे का हुआ मिलन, गले लगते ही दोनों की आंखों से छलके आंसू, भावुक Video सोशल मीडिया पर वायरल

Edited By Updated: 03 Sep, 2026 10:27 PM

mother and son reunite amid nepal floods

प्रकृति का प्रलय जब भी आता है, अपने साथ बहुत कुछ बहा ले जाता है और अपनी कुछ निशानियां पीछे छोड़ जाता है। कुछ दिन पहले नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिससे कई परिवार अपनों से अलग हो गए हैं।

काठमांडू: प्रकृति का प्रलय जब भी आता है, अपने साथ बहुत कुछ बहा ले जाता है और अपनी कुछ निशानियां पीछे छोड़ जाता है। कुछ दिन पहले नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिससे कई परिवार अपनों से अलग हो गए हैं। इसी तबाही के बीच से नेपाल का एक ऐसा भावुक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के दिलों को झकझोर रहा है। यह वीडियो बाढ़ में बिछड़े एक बेटे और उसकी मां के पुनर्मिलन का है।

मां को देखते ही फूट-फूटकर रोया बेटा
वायरल वीडियो की शुरुआत में ही मां और बेटे की मुलाकात का वह भावुक क्षण दिखाई देता है, जिसे देखकर महसूस किया जा सकता है कि इस मिलन के पीछे दोनों ने कितना लंबा संघर्ष किया होगा। बाढ़ के दौरान यह बेटा अपने परिवार से अचानक अलग हो गया था। कई दिनों तक कोई सुराग न मिलने और काफी खोजबीन करने के बाद आखिरकार बेटे के बारे में जानकारी मिली।

जब मां ने इतने दिनों के बाद अपने बेटे को सुरक्षित अपने सामने देखा, तो वह खुद को रोक नहीं पाई। बेटे ने भी मां को देखते ही उन्हें गले लगा लिया और फूट-फूटकर रोने लगा। वीडियो में बेटे का 'मां-मां' कहकर चिल्लाना और मां का उसे बांहों में भींचकर छोड़ने का मन न करना, वहां मौजूद हर शख्स को भावुक कर गया। कुछ ही सेकंड का यह मिलन पूरे वीडियो को बेहद भावुक बना देता है।

सोशल मीडिया पर उमड़ा यूजर्स का दर्द
इस भावुक वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी इमोशनल हो गए हैं और दिल छू लेने वाली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "बहुत बड़ी बात है भाई मौत के मुंह से वापस निकल आना, ये यादें इन्हें अपनी पूरी जिंदगी भर रहेंगी।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "इतने दिनों बाद एक मुलाकात जरूरी है।"

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!