Two helicopters collide: आपस में टकराए दो हेलीकॉप्टर का अब सामने आया भयावह video

Edited By Updated: 03 Nov, 2026 11:20 AM

two helicopters collide everest base camp foreigner killed fishtail air air

मंगलवार सुबह काठमांडू से लगभग 250 किलोमीटर दूर नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में एक हेलिपैड पर उतरने का प्रयास करते समय दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और भारतीय मूल का एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

नेपाल: मंगलवार सुबह काठमांडू से लगभग 250 किलोमीटर दूर नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में एक हेलिपैड पर उतरने का प्रयास करते समय दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और भारतीय मूल का एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान 47 वर्षीय भारतीय नागरिक वसंत कुमार बलारा मदु के रूप में की गई है, जबकि घायल व्यक्ति 53 वर्षीय भारतीय मूल के न्यूजीलैंड नागरिक शैलेश किशन पटेल हैं।

वहीं अब इस हादसे का भयावह वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे उतरते वक्त दोनों हेलीकॉप्टर एक दूसरे इतने करीब आ जाते है कि पीछे से दोनों हेलीकॉप्टर  की टेल आपस में टकरा जाने से जमीन पर धड़ाम गिर जाते है।  जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज मंगलवार सुबह करीब 8:15 बजे (स्थानीय समय) हुआ।

 
नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, जब दोनों विमान उतरने के लिए हेलीपैड के पास पहुंचे तो उनके रोटर ब्लेड एक-दूसरे से टकरा गए। इस टक्कर में फेरिचे हेलीपैड पर फिशटेल एयर और डायनेस्टी एयर द्वारा संचालित हेलीकॉप्टर शामिल थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें उस पल को कैद किया गया है जब रोटर ब्लेड टकराने से पहले हेलीकॉप्टर खतरनाक तरीके से करीब आ गए थे।

सोलुखुम्बु जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी नबीनराज बुधाथोकी ने कहा कि दुर्घटना उस समय हुई जब दोनों हेलीकॉप्टर खुम्बू पासांग ल्हामू फेरिचे हेलीपैड पर उतर रहे थे। पुलिस ने कहा कि मृतक एक विदेशी नागरिक था, लेकिन उनकी पहचान और राष्ट्रीयता अभी तक स्थापित नहीं हुई है। बाद में शव को हेलीकॉप्टर से लुक्ला ले जाया गया। टक्कर में घायल एक अन्य व्यक्ति को इलाज के लिए दूसरे हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया।

विमानन प्राधिकरण के एक सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने टक्कर की पुष्टि की और कहा कि अधिकारी घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटा रहे हैं। टक्कर से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। पूरे नेपाल में पर्यटकों और पर्वतारोहियों को लाने-ले जाने, आपूर्ति पहुंचाने और आपातकालीन बचाव करने के लिए छोटे हेलीकॉप्टरों का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!